फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में 2500 लोगों ने मजिस्द में अदा की नमाज

Thu, 11 Apr 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर स्थित ईदगाह में नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। ईद-उल-फितर पर नगर स्थित ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई। मौलवी मौहम्मद सवाहिलीन ने नमाज पढ़ी। समाज के लोगों ने आपसी भाईचारा एवं प्रेम की कामना की।
एक माह के रोजा खत्म पर खुशी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर्व मनाया। मौलवी मौहम्मद सवाहिलीन ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान शहर व गांवों से करीब 2500 लोग नमाज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि शहर के अलावा गांव बधवाना, झोझूकलां, पिचोपा, कादमा व चंदेनी आदि गांवों में भी नमाज पढ़ी गई। इस दिन लोग घरों में मीठी खीर व सवैया आदि पकवान बनाते हैं। रोजा खत्म होने पर दावत दी जाती है। मौलवी ने बताया कि रोजा की दावत में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान व कांग्रेस महिला प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता मनीषा सांगवान भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि नमाज कार्यक्रम पूरा होने के बाद पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी पहुंचे और समाज के लोगों को ईद पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर प्रधान मौहम्मद सरीफ,सचिव अब्बास अंसारी,कैशियर इब्राहिम, इस्लाम, इमरान, नशीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें