फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो दिन में 250 उपभोक्ताओं ने कराई 20 लाख रुपये की बकाया राशि जमा

Wed, 01 Apr 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में बना राशि जमा करवाने का काउंटर।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे समय से बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं से परेशान निगम की 15 टीमें लगातार कनेक्शन काटने का अभियान चला रही हैं। निगम की टीमों ने पिछले दो दिन की अवधि के दौरान 55 मीटरों के कनेक्शन काटे हैं वहीं निगम की सख्ती के चलते बकाया राशि वाले 250 उपभोक्ताओं ने 20 लाख रुपये जमा करवाए हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि नियुक्त की गई टीमों ने एक महीने में 266 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे हैं जिन पर लगभग 84 लाख रुपये की राशि बकाया बनी हुई है। उन्होंने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से समय रहते बकाया राशि जमा करवा अपने कनेक्शन चालू करवाने को कहा है।
बिजली निगम सब डिविजन सब-अर्बन के 9,800 उपभोक्ता पिछले लंबे समय से बिल नहीं भर रहे थे। इसके चलते इन उपभोक्ताओं पर निगम की 11 करोड़ रुपये से अधिक राशि बकाया बनी हुई थी। बकाया बिल भरने के लिए निगम के कर्मचारी लगातार उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंच बकाया बिल भरने के लिए कह रहे थे लेकिन उपभोक्ता बिल भरने में कोई रुचि नहीं ले रहे थे। आखिर बिजली निगम के बकाया राशि वसूलने के लिए 15 टीमों का गठन कर बिल न भरने वाले लोगों का कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीमों ने बिजली बिल न भरने वाले 600 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे थे। इनमें से अधिकतर उपभोक्ताओं ने बकाया राशि का भुगतान कर अपने कनेक्शन चालू करवा लिए गए थे। फिलहाल 266 उपभोक्ताओं के घर में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली निगम की कार्रवाई के भय से दो दिनों में 250 उपभोक्ताओं ने 20 लाख रुपये की राशि निगम कार्यालय में जमा करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें