फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों और पशुपालकों को प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचाएगी 250 बसें

Tue, 07 Mar 2023 07:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन 11 से 13 मार्च तक निर्माणाधीन लघु सचिवालय के समीप आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी की तैयारियों में जुटा है। सोमवार को एसडीएम नवीन कुमार ने प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दादरी प्रदर्शनी में किसानों को लाने के लिए 250 बसों का प्रबंध किया गया है। मेले में तीनों दिन केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री व गण्यमान्य शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पशुधन मेले की तैयारियों में सभी विभाग आपसी सहयोग की भावना से काम करें, ताकि प्रदेश स्तरीय मेले के आयोजन में किसी प्रकार की परेशानी न आए। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों दिन पुलिस बल तैनात रहेगा।
बैठक में पशु मेला के नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव राठी ने बताया कि पशुधन मेला में सरकारी विभाग प्रदर्शनी लगाकर मेले में आने वाले किसानों को योजनाओं की जानकारी देंगे और खाद, बीज, पशु चारा आदि से संबंधित निजी कंपनियां भी स्टाल लगाएंगी। उन्होंने बताया कि मैदान के बीचोंबीच एक रैंप बनाया जाएगा, जिस पर गाय और भैंस की कैटवॉक करवाई जाएगी। मेले में किसानों के आवागमन को लेकर निजी व सरकारी परिवहन बसों का विशेष प्रबंध किया गया है। किसानों को पशु मेला देखने के लिए आने-जाने की कतई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मेला में 11 से 13 मार्च तक हजारों किसानों के आवागमन, बढि़या भोजन, पानी, मनोरंजन आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। यहीं नहीं आयोजन स्थल पर रोजाना लाखों रुपये के ईनाम निकाले जाएंगे, जिनमें ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल व मशीनें आदि शामिल हैं। इस मेले में किसानों को पशुपालन के अलावा बागवानी, मछली पालन, खेती, आधुनिक कृषि यंत्र, खाद-बीज, सिंचाई के संसाधन आदि के बारे में लाभदायक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

- बैठक में से ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में नगराधीश रेणुका, डीएसपी वीरेंद्र सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, डॉ. सतीश, बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, तहसीलदार बंसीलाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारन, आयुष विभाग से डॉ. सुनील जांगड़ा, एसडीओ डॉ. तुलसीराम, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश वर्मा व डॉ. महा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें