संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। खंड झोझू कलां के 8 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य ने बताया कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ी 15 जून को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें से झोझू खंड के 8 प्रतिभागी अव्वल रहे। सब जूनियर वर्ग में भव्या ने प्रथम, जूनियर वर्ग में ऋषिका प्रथम, पूर्वी जांगड़ा प्रथम, नवदीप जांगड़ा ने द्वितीय, ज्योति मैहड़ा द्वितीय स्थान पर रहीं।
वहीं, सीनियर महिला वर्ग में आशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रदीप कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य ने भी अपने आयु वर्ग में रजत पदक जीतकर टीम का उत्साहवर्धन किया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर राकेश वशिष्ठ, जिला योग समन्वयक डॉक्टर प्रमिल फोगाट ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य पिछले 20 वर्षों से लगातार योग के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहे हैं।
गुरुकुल के संचालक आचार्य प्रवीण योगी, डॉ. सुनील जांगड़ा ,डॉ. रोबिन सिंह, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, कबड्डी प्रशिक्षक ज्योति, खेल प्रशिक्षक विनोद सांगवान, सुरेंद्र आर्य चंदेनी, मित्रसैन आर्य, सुरेंद्र जांगड़ा ने चयनित योग साधकों को शुभकामनाएं दी हैं।