फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांच आईटीआई के 241 प्रशिक्षुओं ने छोड़ा प्रशिक्षण

Sun, 23 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव रावलधी स्थित राजकीय नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में से चालू सत्र में 241 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण अधूरा छोड़ दिया जबकि इस बार संस्थानों में दाखिले भी 90 से 95 फीसदी तक हुए थे। संस्थान की ओर से संस्थान से नाम कटने की सूचना देने पर भी प्रशिक्षुओं ने नियमित रूप से कक्षाओं में आना शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

आईटीआई में सत्र की शुरुआत से ही दाखिले के लिए युवाओं का रुझान कम रहा। इसके बाद विभाग की ओर से सितंबर तक दाखिला तिथि बढ़ाई गई। इसके तहत दाखिले करा खाली सीटें भरने का प्रयास किया गया। जिले में एक महिला आईटीआई समेत पांच राजकीय संस्थान हैं। अब सत्र 2024 से 25 में सभी आईटीआई से युवाओं ने प्रशिक्षण अधूरा छोड़ा है।
नोडल आईटीआई गांव रावलधी में स्थित है। इसमें 20 ट्रेड संचालित हैं। इनमें 584 युवाओं ने दाखिला लिया था। संस्थान के प्रभारी श्रीनिवास जांगड़ा ने बताया कि इस सत्र में संस्थान की विभिन्न ट्रेडों से 59 युवाओं ने प्रशिक्षण अधूरा छोड़ दिया है। अब 525 प्रशिक्षु ही संस्थान में आ रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई कादमा के प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि संस्थान में 240 प्रशिक्षुओं ने दाखिला लिया था लेकिन अब संस्थान में 193 प्रशिक्षु ही नियमित रूप से आ रहे हैं जबकि 47 युवाओं ने संस्थान से दूरी बनाई है। सांतौर आईटीआई के प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि संस्थान में 192 युवाओं ने दाखिला लिया था। इसके बाद ट्रेड से विभिन्न समय अंतराल पर प्रशिक्षुओं की संख्या कम होती गई।
संस्थान से 62 प्रशिक्षु जा चुके हैं। अब केवल 130 प्रशिक्षु ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। महिला आईटीआई के पांच ट्रेड में सबसे कम 193 सीटें स्वीकृत हैं। प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान में 100 सीटों पर दाखिले हुए थे। अब 25 युवतियां संस्थान छोड़ चुकी हैं। कलाली-बलाली आईटीआई में 420 दाखिले हुए और 372 प्रशिक्षु अभी आ रहे हैं। प्राचार्य सुरजीत बजाड़ ने बताया कि संस्थान से 48 प्रशिक्षुओं ने कक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें