फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टाॅवर के 24 सेल चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 10 Feb 2025 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव झिंझर में लगे वोडाफोन टाॅवर से चोरों ने 24 सेल चोरी कर लिए। सुरक्षा कंपनी के मंडल सुरक्षा अधिकारी ने बौंदकलां थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेडएसओ मान सिंह ने बताया कि वह भिवानी जिले के गांव कोहड़ के निवासी हैं। आरएस सुरक्षा कंपनी में काम करते हैं। उनकी कंपनी टाॅवर की सुरक्षा का काम करती है। रविवार को वह झिंझर में टाॅवर संभालने के लिए गए थे। उन्हें टॉवर के 24 सेल चोरी मिले। उनका कहना है कि 7 और 8 फरवरी की रात को झिंझर में इंडस कंपनी के टाॅवर से 24 सेल चोरी हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें