फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कोर्ट रोड पर बनी फिसलन, चार घंटे में बिगड़ा 23 चालकों का संतुलन

Fri, 05 Jan 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के कोर्ट रोड से गुजरना इन दिनों दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोर्ट रोड से गुजरना इन दिनों दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। स्ट्रॉम वाटर परियोजना के तहत जनस्वास्थ्य विभाग ने ये सड़क खोदी थी। पाइपलाइन दबाने के बाद मिट्टी डाल दी गई। मिट्टी गिली रहने से यहां फिसलन बनी हुई है और हररोज दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वीरवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर ढाई बजे तक 23 दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरे। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोटें नहीं लगी। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर प्रतिदिन इसी प्रकार हादसे हो रहे हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार डीसी मनदीप कौर ने वीरवार को आयोजित बैठक में ही जनस्वास्थ्य विभाग को समस्या के समाधान के निर्देश दे दिए हैं। फोटो में नजर आ रहे सड़क पर गिरे वाहन चालक और उन्हें संभालते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें