फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 दिन में मिले डेंगू के 23 केस, 85 पहुंची संख्या

Mon, 11 Nov 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर के बाद नवंबर में भी है प्रकोप, नियमित अंतराल पर मिल रहे पॉजिटिव केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बना हुआ है। अक्तूबर के बाद नवंबर में भी धड़ाधड़ पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। अब तक की बात करें तो डेंगू मरीजों की संख्या 85 पहुंच चुकी है। 23 केस पिछले 10 दिनों में मिले हैं। आगामी दिनों में यह संख्या और बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
डेंगू के लगातार बढ़ रहे केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दवा का छिड़काव करवाने के साथ ही संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर उनकी जांच में लगी हुई हैं। खास बात यह है कि डेंगू बुखार की चपेट में वाले मरीजों में सबसे अधिक युवा हैं।
विज्ञापन

इससे पहले अगर सितंबर के आंकड़े देखें तो डेंगू पॉजिटिव केस संख्या 12 थी। 31 अक्तूबर तक यह आंकड़ा बढ़कर 62 पहुंच गया। इस लिहाज से अक्तूबर माह में दादरी जिले के अंदर डेंगू के 50 केस मिले। इसके बाद अगर 10 नवंबर तक की बात करें ते जिले में डेंगू पॉजिटिव केस संख्या बढ़कर 85 पहुंच गई है।
ऐसे में नवंबर में जिले में 23 नए मामले पाए गए हैं। इस समय डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में नमूने लेने के लिए 296 कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार तक जिले में 85 डेंगू पॉजिटिव केस मिल चुके हैं जबकि कुछ नमूनों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
विज्ञापन


- युवा बन रहे सबसे ज्यादा शिकार
इस सीजन की अगर बात करें तो युवा डेंगू के सबसे अधिक शिकार बने हैं। एक और तथ्य यह है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा पॉजिटिव मिल रहे हैं। 16 से 45 आयुवर्ग की बात करें तो करीब 50 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
फोटो 25
मातृ-शिशु अस्पताल में डेंगू के नमूने की जांच करते विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें