फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी मंडी में 22,000 क्विंटल सरसों खरीदी, गेहूं खरीद का इंतजार अभी बरकरार

Tue, 08 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अनाज मंड़ी में पहुंची गेहूं की फसल को ट्रॉली से उतारतें श्रमिक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी मंडी में सोमवार को 22,000 क्विंटल सरसों की खरीद तो सुचारु रूप से हुई जबकि गेहूं खरीद शुरू होने का इंतजार बरकरार रहा। 27 किसान 1,350 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन नमी के चलते एजेंसी ने खरीद नहीं की। दादरी मंडी में करीब 2,700 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है जबकि खरीद का इंतजार बरकरार है। वहीं, एजेंसी करीब 97,000 क्विंटल सरसों खरीद चुकी है।
विज्ञापन

जिले के तीन केंद्रों पर सरसों की खरीद की जा रही है जबकि पांच केंद्रों पर गेहूं की खरीद होनी है। सोमवार को दादरी मंडी में गेहूं की खरीद शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन किसानों के मंडी पहुंचने के बाद भी गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। ऐसे में गेहूं लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों को अब नमी सूखने का इंतजार करना होगा।
सोमवार शाम तक दादरी मंडी में करीब दो लाख क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है और एजेंसी इसमें से 97,000 क्विंटल सरसों खरीद चुकी है। मंडी में आवक के मुकाबले सरसों की खरीद और उठान बेहद धीमी है। दोनों को रफ्तार देने की जरूरत है। दादरी मंडी से करीब 44,000 क्विंटल सरसों की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें