फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहरों में 211 क्यूसेक पानी और बढ़ा, छह टीमें जलघर भरने में जुटीं

Wed, 07 May 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21
विज्ञापन

नहरी पानी से भरा गया कपूरी जलघर का भंडारण टैंक। संवाद
::::::::::::::::::::
- अब जिले की नहरों में 581 क्यूसेक हुई पानी की मात्रा, जलघरों के टैंक पानी से भरने की जगी उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले की नहरों में बुधवार को 211 क्यूसेक पानी और बढ़ गया। अब पानी की कुल मात्रा 581 क्यूसेक हो गई है। दूसरी ओर, सिंचाई विभाग ने नहरी टर्म पूरी होने से पहले जिले के जलघरों को भरने के लिए छह टीमें बना रखी हैं। इनमें एसडीओ व जेई शामिल हैं। अधिकारी मौके पर जाकर जलघरों का जायजा ले रहे हैं।
दो दिन पहले भी जिले की नहरों में पानी का स्तर 200 क्यूसेक बढ़ा था। पानी बढ़ने के बाद शहर का कपूरी स्थित जलघर भरने की स्थिति में पहुंच गया है। गांवों में बने जलघरों में भी पानी चल रहा है। बुधवार को पानी की मात्रा बढ़ने पर काफी हद राहत मिली है। जलघरों के टैंक पानी से लबालब होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले की नहरों में 28 अप्रैल को पानी पहुंचा था। पानी 16 दिन के लिए मिला है। अब एक सप्ताह और चलेगा। ऐसे में जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी भरने की उम्मीद है। इस समय सिंचाई के लिए भी पानी की खपत नहीं है। हाल ही में फसलों की कटाई हुई है। बिजाई का समय नहीं है।
विज्ञापन

वर्सन::
पानी की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ रही है। विभाग ने इंडेट तो 930 क्यूसेक का भेज रखा है। पीछे से ही पानी की मात्रा कम होने की वजह से दिक्कत बन रही है। समय रहते सभी जलघर भर दिए जाएंगे।
-हरवीर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें