फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो आईटीआई में आए 201 आवेदन 20 जून तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया

Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के पांच में से तीन आईटीआई में दाखिले के लिए 201 आवेदन आए हैं। शनिवार को तीनों आईटीआई में आवेदन की संख्या कम रही। हेल्प डेस्क पर भी पूछताछ के लिए अधिक युवा नहीं आ पाए।
आईटीआई में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। युवा संस्थानों में पहुंचकर जानकारी भी ले रहे हैं। अब तक तीन संस्थानों में 201 आवेदन आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन कादमा आईटीआई में पहुंचे हैं। यहां पर आवेदन की संख्या 158 रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य सोमबीर सिंह ने बताया कि शनिवार को 10 आवेदन ही पहुंचे हैं। इनमें सबसे अधिक इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आए हैं। सबसे कम आवेदन सेविंग टेक्नोलॉजी में आए हैं। अब संस्थान की ओर से प्रतिदिन हेल्प डेस्क भी खोली जा रही है। यहां युवा जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
वहीं, गांव सांतौर स्थित राजकीय आईटीआई में अब तक 40 आवेदन आ चुके हैं। इसमें भी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में युवाओं का अधिक रुझान है। संस्थान के वरिष्ठ अनुदेशक सुमित कुमार ने बताया कि संस्थान में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस पर प्रतिदिन दो व्यक्तियों की तैनाती की जाती है। शनिवार को संस्थान में पूछताछ के लिए 5 युवा पहुंचे और उन्होंने ट्रेड संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

वहीं, जिले की नोडल आईटीआई रावलधी में शनिवार को 3 युवा जानकारी लेने के लिए पहुंचे और उन्होंने संस्थान में दाखिले के लिए फॉर्म भरा। अब तक संस्थान में 15 आवेदक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें