फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिविर में 200 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव समसपुर स्थित जागरण पाना धर्मशाला में बाबा समाध वाला के आशीर्वाद से चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। दिवंगत सुमनलता की चौथी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर की अध्यक्षता आजाद युवा सेवादल के प्रधान नरेश ने की। इस दौरान महिला सरपंच नीतू भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने शिरकत की। बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील व जिला उपाध्यक्ष राजेश बंटी ने सहभागिता की। जन ग्रामीण अंचल भगवान परशुराम सेवा समिति के प्रधान सतबीर, पूर्व प्रधान दयाराम, पूर्व पुलिस अधिकारी जलधीर फोगाट ने अतिथिगण का स्वागत किया।
शिविर में चिकित्सकों ने 200 मरीजों की आंख, दांत व हड्डियों के रोगों की जांच की और निशुल्क दवाएं दीं। इस दौरान रक्तवीर परिवार संयोजक राजेश सोनी का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में रमेश फोगाट, प्रीति शर्मा, सज्जन बेलदार, सोमबीर फोगाट, भूपेंद्र पंच, बख्तावर शर्मा, सुशीला, हनुमान, दुष्यंत, पवन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें