फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस की 20 टीमों ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण,10 काबू

Tue, 03 Mar 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ऑपरेशन आक्रमण के दौरान जांच करती पुलिस टीम। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने सोमवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाकर विभिन्न मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार अलसुबह से पुलिस ने छापेमारी और त्वरित पेट्रोलिंग से अभियान को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद तक चले ऑपरेशन आक्रमण के तहत आठ प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभिन्न अपराधों में संलिप्त 10 आरोपियों व तीन उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की 20 टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। जिला पुलिस द्वारा अचानक चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के चलते अपराधियों में हड़कंप का माहौल बना रहा।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। आपरेशन आक्रमण के तहत सभी अपराध जांच शाखा, थाने व चौकी स्तर पर 20 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में शामिल 101 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर रेड कर अलग-अलग मामलों में उपलब्धि हासिल की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीमों ने जुआ अधिनियम के तहत चार, आबकारी अधिनियम के तहत तीन, शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए 10 आरोपी और तीन उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार किए। जुआ अधिनियम के तहत दर्ज चार प्राथमिकी में 5130 रुपये की नकदी बरामद की।
आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज तीन प्राथमिकी में 57 अवैध शराब की बोतलें बरामद की गई व शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज एक प्राथमिकी में आरोपी से अवैध देशी पिस्तौल बरामद की गई। थाना बाढड़ा में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहे 02 उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ जिले के कनीना थाना में दर्ज एक प्राथमिकी में फरार चल रहे गांव अचीना निवासी राजू को काबू कर कनीना थाना प्रभारी के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें