फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीएम की रैली के लिए 20 बसें जींद डिपो में भेजीं

Mon, 14 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हिसार में 14 अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए दादरी डिपो के अधिकारियों ने रविवार को 20 बसें जींद डिपो में भेज दीं। वहीं, 5 बसें दादरी के बलिदान स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सर्कल कबड्डी स्पर्धा के लिए चलाई गईं। इसके चलते रविवार को यात्रियों के लिए महज 76 बसें ही बच गईं, जो नाकाफी रहीं। वहीं, सोमवार को 42 बसें और जाने से व्यवस्था और बिगड़ेगी।
दादरी डिपो के बेड़े में 101 बसें शामिल हैं। इनके अलावा, 15 बसें किलोमीटर योजना की भी हैं। 101 बसों में से 20 बसें जींद डिपो ने मांग ली। दादरी डिपो के अधिकारियों ने इन बसों को रविवार सुबह ही रवाना कर दिया। इसके अलावा, 5 बसें कबड्डी खिलाड़ियों के लिए चलाई गईं। 76 बसें ही डिपो के बेड़े में बच गईं, जो 30 हजार यात्रियों के लिए नाकाफी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को काेटा, नागौर, हरिद्वार, चंडीगढ़ व कनीना आदि रूटों से हटाकर बसें जींद भेजी गईं। इसके चलते इन रूटों पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री सुरेश, दलीप, मोहित, मांगेराम, मोनिका और दीपिका आदि ने बताया कि रविवार को दादरी बस स्टैंड के बूथाें पर बसों की कमी बनी रही। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि अधिकारियों को पहले यात्रियों के लिए व्यवस्था करनी थी। उसके बाद ही रैली के लिए बसें भेजनी चाहिए थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें