फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आचार संहिता ने लगाया 73 करोड़ की सड़कों के निर्माण पर ब्रेक

Fri, 30 Aug 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
50 करोड़ से दादरी-चिड़िया और 23 करोड़ से आदमपुर-कादमा प्रमुख सड़क का कराया जाना है पुनर्निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिलावासियों को अक्तूबर के अंत तक प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों का और इंंतजार करना होगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पीडब्ल्यूडी की 73 करोड़ की सड़क निर्माण की परियोजनाएं अधर में हैं।
विभाग की ओर से 73 करोड़ की लागत से आदमपुर-सतनाली व दादरी-चिड़िया रोड का पुनर्निर्माण कराया जाना है। इन सड़क मार्गों से प्रतिदिन 20 हजार वाहन गुजरते हैं। इसी प्रकार संपर्क मार्गों का निर्माण भी आचार संहिता की भेंट चढ़ गया है। इस समय करीब 40 सड़कों की वरम बारिश सीजन मेंं खिसक गई है। इससे सड़कों के किनारे टूटने लगे हैं। सड़कों के दोनों ओर झाड़ियां, झूंडे व अन्य खर-पतवार की वजह से आएदिन हादसों का अंदेशा बना रहता है। इधर, प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से जिले के विकास कार्य भी अटक गए हैं। इसका असर पीडब्ल्यूडी की योजनाओं पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

जिले के आदमपुर वाया झोझूकलां से सतनाली जाने वाला मुख्य मार्ग कंडम हो चुका है। सतनाली मार्ग की 24 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 23.30 करोड़ रुपये
का बजट मंजूर है। बजट मंजूर होने पर वाहन चालकों के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी थी। दूसरे दादरी से चिड़िया तक जाने वाली 20 किलोमीटर लंबी सड़क के सुंदरीकरण व चौड़ाई बढ़ाने के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर है। अब दोनों परियोजनाएं आचार संहिता के बाद ही सिरे चढ़ पाएंगी। दोनों प्रमुख सड़क मार्गों पर 73.30 करोड़ का बजट खर्च होना है।
बॉक्स-
पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2017 में आदमपुर से सतनाली जाने वाली सड़क निर्माण का कार्य करवाया था। अब सात साल तक भारी वाहनों के आवागमन से सड़क की हालत खस्ता हो चली है। सड़क के बीच गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालक परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं। आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है।
चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही होना था सुंदरीकरण
दादरी-चिड़िया सड़क मार्ग पर 20 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन का डिवाइडर बनना है। फूलों के पौधे लगाने की योजना तैयार है। पीडब्ल्यूडी ने इसके पुनर्निर्माण कार्य की सभी औपचारिकताएं पूरी कर 50 करोड़ रुपये बजट भी मंजूर करवाया है। अब कार्य शुरू होने में तीन माह का समय और लगने की संभावना है।
विज्ञापन

दादरी को दो जिलों से जोड़ता है चिड़िया मार्ग
चिड़िया मार्ग प्रदेश के महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी, नारनौल को दादरी से जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक वाहनों का अवागमन होता है। फिलहाल, जर्जर सड़क होने कारण सफर के बीच में ही वाहन बंद व खराब हो जाते हैं।
कोट
आदर्श आचार संहिता के खत्म होने पर विभाग के सभी रुके हुए कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। इसके बाद वाहन चालकों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
फोटो-01
दादरी से गांव चिड़िया जाने वाली सड़क। संवाद
फोटो-02
आदमपुर से वाया झोझूकलां होते सतनाली को जाने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें