फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेंगू के दो नए केस मिले, सतर्कता बरतने के निर्देश

Sun, 25 Aug 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर, रविदास नगर, लाधान पाना, एमसी कॉलोनी और भगत सिंह चौक क्षेत्र में मिले डेंगू पॉजिटिव केस, 329 स्लाइड्स तैयार कर चुका है स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन


- 21,746 घरों में पहुंचे ब्रीडिंग चेकर्स, 71 घरों में मिला लारवा
- गत वर्ष 24 अगस्त तक थे डेंगू के 68 केस, इस बार महज पांच केस मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में डेंगू के दो और नए केस मिले हैं। इनके बाद इस सीजन में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। ये सभी डेंगू मरीज दादरी शहर में ही मिले हैं। वहीं, राहत की बात यह है कि जिले में इस साल गत वर्ष के मुकाबले 13 गुना कम डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, इस सीजन में मलेरिया पॉजिटिव चार केस मिले हैं। डॉक्टरों ने लोगों से सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
इस सीजन में अब तक स्वास्थ्य विभाग डेंगू जांच के लिए 329 स्लाइड तैयार कर चुका है। वहीं, विभाग की ओर से नियुक्त किए गए ब्रीडिंग चेकर्स 21,747 घरों की जांच कर चुके हैं। इनमें से 71 घरों में लारवा पाया गया। लारवा मिलने पर टीम ने न केवल बर्तनों को खाली करवाया बल्कि घरों के मालिकों को नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन

वर्ष 2023 के आंकड़ों पर गौर करें तो 24 अगस्त तक जिले में डेंगू के 68 मामले थे। इसके मद्देनजर इस साल विभाग ने समय रहते डेंगू व मलेरिया निरोधी गतिविधियां शुरू कर दी थीं। इसका फायदा यह हुआ कि अब तक डेंगू के पांच और मलेरिया के चार ही केस सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि इस बार डेंगू के कम मामले सामने आने का कारण बारिश का कम होना और लोगों का जागरूक होना है।
डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि टीमें बुखार से ग्रस्त मरीज के घर पहुंचकर खून का नमूना लेती हैं। इसके अलावा पानी के बर्तनों व छतों की भी जांच की जाती है। अगर किसी बर्तन में लारवा मिलता है तो तत्काल उसे खाली करवाकर मकान मालिक को नोटिस दिया जा रहा है। शहर में लगाए गए एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी बुखार से पीड़ित मरीजों पर नजर रखे हुए हैं।
- इन क्षेत्रों में मिले हैं डेंगू के मरीज
स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीजों के खून के नमूने लेने पर गांधी नगर, रविदास नगर, लाधान पाना, एमसी कॉलोनी व शहीद भगत सिंह चौक सहित कुल पांच डेंगू के मरीज मिले हैं। डेंगू से पीड़ित मरीजों में चार पुरुष व एक महिला शामिल हैं।
- विभाग ने दिए फॉगिंग करवाने के निर्देश
शहर में डेंगू के पांच और मलेरिया के दो केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने नगर परिषद को शहर में फॉगिंग शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, फॉगिंग के लिए नगर परिषद की ओर से भी पांच नई मशीनें खरीद ली गई हैं।

- यह है पिछले पांच सालों का डेंगू संबंधी आंकड़ा
वर्ष डेंगू मरीज
2020 138
2021 639
2022 369
2023 970
2024 05

-पंचकूला की टीम तीन बार कर चुकी है दौरा
पिछले साल दादरी जिले में डेंगू के सर्वाधिक मामले मिले थे। इसके मद्देनजर इस बार पंचकूला मुख्यालय की टीम तीन बार दादरी आकर निरीक्षण कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो टीम सदस्य कीट संरक्षक संदीप कुमार आठ माह की अवधि में तीन बार शहर व ग्रामीण क्षेत्र में आए। उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ भी डेंगू-मलेरिया की स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन

वर्सन :
टीमें शहर व गांव में लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं। लारवा मिलने पर घरों में रखे पानी के बर्तनों को खाली करवाया जा रहा है। अब तक जिले में डेंगू के पांच और मलेरिया के चार मामले सामने आए हैं।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, डेंगू एवं मलेरिया जिला नोडल अधिकारी
फोटो: 19
गांधी नगर स्थित घर में रखे कूलर के पानी में लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
फोटो: 20
सिविल अस्पताल स्टाफ को डेंगू की जानकारी देते हुए कीट संरक्षक संदीप कुमार। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें