संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव तिवाला में टैंकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पांच अगस्त को तिवाला निवासी नफे सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। गांव जीतपुरा में नहर से जीतपुरा रोड निर्माण और आरसीसी पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए उन्होंने पानी का टैंकर कार्यस्थल पर खड़ा कर रखा था। रात को अज्ञात चोरों ने टैंकर चुरा लिया। इस मामले में कार्रवाई करते हए पुलिस ने छह अगस्त को काकड़ोली निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अब बाढड़ा थाना से हेड कांस्टेबल प्रदीप की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।