फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के अगले दिन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई दो दूल्हों की कार, चचेरे भाई और नाना की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के अगले दिन अपनी दुल्हनों को लेने के लिए ससुराल जा रहे जीतपुरा निवासी दो भाइयों की स्विफ्ट जेवली के समीप शुक्रवार शाम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्विफ्ट सवार दोनों दूल्हे घायल हो गए जबकि उनके चचेरे भाई व नाना की मौत हो गई। दोनों मृतकों का बाढड़ा थाना पुलिस शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाएगी। वहीं, हादसे के बाद जीतपुरा में शोक पसर गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जीतपुरा निवासी अनिल व प्रवीन नामक दो भाइयों की शादी वीरवार को झज्जर जिले के गोधड़ी निवासी दो बहनों से हुई थी। वीरवार रातभर शादी की रस्में चलीं और बारात शुक्रवार अलसुबह जीतपुरा लौटी। कुछ समय बाद ही दुल्हनों के भाई उन्हें लेकर गोधड़ी चले गए। शाम को अनिल व प्रवीन अपनी दुल्हन को लेने के लिए अपने चचेरे भाई व नाना के साथ गोधड़ी जाने के लिए जीतपुरा से चले थे। जब वो जेवली के समीप पहुंचे तो संदिग्ध परिस्थितियों में चालक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने के बाद खेतों में पलट गई। हादसे में कार सवार सुनील (22) और कलाली निवासी सांगाराम (72) की मौत हो गई। दोनों मृतक दादरी जिले के ही रहने वाले थे। सुनील दोनो दूल्हे अनिल और प्रवीन का चचेरा भाई था जबकि सांगाराम उनका नाना था। बताया जा रहा है कि हादसे में अनिल और प्रवीन भी चोटिल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग भी स्विफ्ट के पास पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल हुए सुनील और सांगाराम को उपचार के लिए दादरी व हिसार ले जाया गया और चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस पहले घटनास्थल और फिर देर शाम अस्पताल पहुंची। शनिवार सुबह पुलिस दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन

जिस घर में दो बेटों की शादियों पर मांगलिक गीत गूंज रहे थे इस हादसे के बाद वहां मातम पसर गया। क्षण भर में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद कुछ देर तक तो प्रवीन व अनिल को भी समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग पीड़ित परिवार को दिलासा देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें