फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंदिर में चोरी करने के दो आरोपी काबू

Sun, 01 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोरी के दोनों आरोपी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की एमसी कॉलोनी स्थित शिवमंदिर व दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी और चांदी का सामान चाेरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों दातौली निवासी सागर और कपूरी रोड निवासी अजय को काबू किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वार्ड-18 में शिव मंदिर धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट है। इसमें 21 सदस्यों की कमेटी है। मंदिर में दान पात्र रखा है। हर माह 1 तारीख को पात्र की जांच कर दान किया सामान निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में जयवीर सिंह ने बताया कि 1 मई को दान पात्र से रुपये निकाले गए थे। उनको बैंक में जमा कराकर पात्र को ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली। 28 मई की रात 8:15 बजे मंदिर का ताला बंद किया गया था। वीरवार सुबह 4:15 बजे कॉलोनी के श्रद्धालु पूजा करने के लिए मंदिर में आए तो उन्हें ताला टूटा।इसके बाद अंदर पहुंच तो दान पात्र भी टूटा हुआ था।यह सूचना उन्होंने प्रधान जयवीर सिंह को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें