फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईपीएल सट्टा खाईवाली का भंडाफोड़, दो आरोपी काबू, तीसरा लैपटॉप लेकर भागा

Mon, 14 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- रोज गार्डन के समीप एक शोरूम के ऊपर बने फ्लैट में लगवाया जा रहा था आईपीएल मैच पर सट्टा, स्पेशल स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश
विज्ञापन

- आरोपियों के फ्लैट से चार मोबाइल, एक कैलकुलेटर व रजिस्टर हुआ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी स्पेशल स्टाफ टीम ने शहर के लोहारू रोड पर चल रहे आईपीएल मैच में सट्टा खाईवाली का भंडाफोड़ किया है। शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने यहां दबिश देकर दो आरोपियों को काबू कर लिया। तीसरा आरोपी मौके से लैपटॉप लेकर भाग निकला। मौके पर दबोचे गए आरोपियों की पहचान अमन हीरा चौक क्षेत्र के जैन मोहल्ला निवासी अमन मित्तल और सिंघान मोहल्ला निवासी रोहित के रूप में हुई।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रोज गार्डन के समीप लोहारू रोड पर अमित का शोरूम है। शोरूम के ऊपर बने फ्लैट में तीन युवक बैठकर आईपीएल मैच की सट्टा खाईवाली कर रहे हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स इलेवन के मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो उन्हें काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर तुरंत स्पेशल स्टाफ टीम ने हेड कांस्टेबल विकास की अगुवाई में बताई गई जगह पर दबिश दी। टीम जब फ्लैट तक पहुंचने के लिए पौड़ियों में पहुंची तो अंदर तीन युवक बैठे नजर आए। उनमें से एक युवक की नजर पुलिस टीम पर पड़ गई। वह अपने हाथ में लैपटॉप लेकर साथ लगते मकान और फिर दुकान की छत से कूदकर भाग गया।
वहीं, वहां मौजूद दो युवकों को स्पेशल स्टाफ टीम ने काबू कर लिया। उन्होंने अपना नाम अमन मित्तल और रोहित बताया। साथ ही आरोपियों ने खुलासा किया कि लैपटॉप लेकर जो भागा है, उसका नाम अमित है। वहीं, स्पेशल स्टाफ टीम की तहरीर पर शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

- मौके से ये सामान हुए बरामद
पुलिस टीम ने मौके से चार मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा एक कैलकुलेटर और एक रजिस्टर भी बरामद हुआ। मामले के तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लैपटॉप भी बरामद करेगी। वहीं, जो रजिस्टर बरामद हुआ है, उसमें क्रिकेट मैच सट्टा का हिसाब-किताब है। अंतिम पृष्ठ पर 11 अप्रैल के एक अन्य पृष्ठ पर 12 अप्रैल के मैच का हिसाब-किताब पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें