संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ टीम ने सोमवार को गांव रावलधी के एक मकान में जुआ खेलते दो आरोपियों दबोचा। उनके पास से टीम को 9,400 रुपये बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम रावलधी चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान दो युवक ताश पर रुपये लगाकर खेल रहे थे। तभी पुलिस टीम को देखकर ताश के पत्ते सोफा पर डाल दिए। आरोपियों की पहचान रावलधी निवासी रोहताश व कुलबीर के रूप में हुई।