फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध हथियार बरामदगी मामले में यूपी निवासी दो सप्लायर काबू

Thu, 22 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जेल जाने से पहले दादरी स्पेशल स्टाफ टीम की गिरफ्त में अवैध हथियार सप्लायर। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पिचोपा कलां निवासी आशीष से हुई अवैध हथियार बरामदगी में स्पेशल स्टाफ टीम ने दो सप्लायरों को काबू किया है। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के बदरिया निवासी हिमांशु उर्फ निखिल और जोहिब उर्फ जोजाे के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 15 मई को स्पेशल स्टाफ टीम ने बिलावल-पिचोपा कलां रोड स्थित नहर पुलिया से पिचोपा कलां निवासी आशीष को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, 5 कारतूस व एक मैगजीन बरामद हुई थी। आशीष के खिलाफ बाढड़ा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अवैध हथियार 60 हजार रुपये में कासगंज जिले के बदरिया निवासी राजू से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने 18 मई को आशीष को साथ लेकर राजू के ठिकानों पर छापा मार कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी राजू ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह साढ़े 57 हजार रुपये में बदरिया निवासी हिमांशु उर्फ निखिल से अवैध हथियार खरीदकर लाया था। उसके बाद उसने आशीष को ये हथियार दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इसके बाद निखिल को काबू कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बदरिया निवासी जोहिब उर्फ जोजो से हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस ने जोजो को भी काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें