फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दस्तावेज बनवाने के लिए 193 घुमंतू परिवारों ने किया आवेदन

Fri, 25 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के वाल्मीकि नगर के सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में उपस्थित चेयरमैन डाॅ. बलवान सिंह, एडीस
विज्ञापन
चरखी दादरी। घुमंतू बिरादरी की भलाई के लिए सरकार ने जिलास्तर पर इनके मूल कागजात तैयार करवाने के लिए आयोजित दो दिवसीय शिविर के पहले दिन 193 लोगों ने दस्तावेजों के लिए आवेदन किए।
विज्ञापन

शहर के वाल्मीकि नगर स्थित सामुदायिक भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से लगाए गए दो दिवसीय मेला की शुरुआत करते हुए विमुक्त जाति एवं हरियाणा घुमंतू कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. बलवान सिंह ने कहा कि हरियाणा राज्य में लगभग बीस लाख घुमंतू जातियों के लोग रहते हैं। पूरे देश में इनके 193 कबीले हैं। बगैर सरकारी दस्तावेजों के घुमंतू बिरादरी के परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इनके आवश्यक दस्तावेज बनवाने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अभियान को राज्य के सभी जिलों में शुरू करवाया हुआ है। एक स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण जगह-जगह घूमने वाले इन लोगों को भविष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना की सुविधा का लाभ भी दिया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि सीएससी, स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, समाज कल्याण के सहयोग से घुमंतू वर्ग के परिवारों को पेयजल कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन आदि बनवाने का कार्य इस किया जा रहा है। यह शिविर कल 25 अगस्त को भी सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगा। वीरवार को 104 लोगों की शिकायतों का निवारण किया गया।
विज्ञापन


दादरी नगरपरिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए काम कर रही है। यह अच्छी बात है कि घुमंतू वर्ग के लोगों के अब राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड आदि बनाए जा रहे हैं। शिविर में मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया।


ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर नगर पार्षद विनोद वाल्मिकी, प्रवीन सैनी, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश राठौर, सुरेश कुमार, प्रीतम, शंकर, सीएससी प्रभारी विक्रम यादव, अनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें