फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : दादरी से 190 तो बाढड़ा से 90 बसें होंगी रवाना

Thu, 24 Jul 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन
विज्ञापन


फोटो: 10
दादरी नई अनाज मंडी, जहां से बसों को परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। संवाद
- परिवहन विभाग ने बसों के संचालन के लिए 5 क्लस्टर में बांटा दादरी जिला, बौंदकलां से 70 और झोझूकलां से चलेंगी 50 बसें

- कादमा से भी होगा 25 बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए परिवहन विभाग ने जिले को 5 क्लस्टर में बांटा है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए ऐसा किया गया है। पांचों जगहों से बसों का संचालन होगा। दादरी से 190 तो बाढड़ा से 90 बसें परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परिवहन विभाग की ओर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए 425 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें रोडवेज व निजी स्कूलों की बसें शामिल हैं। बसों का आवंटन परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर किया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थी समय अनुसार स्टैंड पर पहुंचकर परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो सकेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के परीक्षार्थियों के केंद्र महेंद्रगढ़ और नारनौल आए हैं। परीक्षार्थियों के लिए परिवहन विभाग की ओर से बौंदकलां गोगा मंदिर, दादरी अनाज मंडी, बाढड़ा के अलावा झोझूकलां और कादमा बस स्टैंड के स्थान निर्धारित किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के अनुसार ही बसों के स्थान बनाए गए हैं। ताकि, परीक्षा देने वाले प्रतिभागियों की परेशानी कम की जा सके।
- 300 स्कूली और 14 परिवहन समिति की बसों की ली मदद
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 300 निजी स्कूलों के अलावा 14 बसें परिवहन सिमिति की चलाई जाएंगी। इसके अलावा, 80 रोडवेज बसें भी परीक्षार्थियों के लिए रहेंगी। प्रतिदिन दो शिफ्टों में 210-210 बसें रवाना की जाएंगी।



कहां से कितनी बसों का होगा संचालन
क्लस्टर का नाम - बसों की संख्या

दादरी अनाज मंडी 190
बाढड़ा अनाज मंडी 90

झोझूकलां बस स्टैंड 50
कादमा बस स्टैंड 25

बौंदकलां गोगा मंदिर 70

- महेंद्रगढ़ के 6 फेरे लगाएंगी बसें

सीईटी के दौरान परीक्षार्थियों को केंद्र में छोड़ने के बाद परिवहन विभाग की बसें महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दादरी तक 6 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। ताकि, किसी परीक्षार्थी को घर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वर्सन:
हमने दादरी जिले से सामान्य पात्रता परीक्षा देने वाले युवाओं के लिए 425 बसों की व्यवस्था की है। उनकी सुविधा के अनुसार पांच जगहों से बसों काे रवाना किया जाएगा। बस सेवा के लिए किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें