फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी, रोज अस्पताल पहुंच रहे 180 लोग

Sun, 29 Sep 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बदलते मौसम के साथ ही वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उपचार के लिए आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि 20 दिनों से मरीजों की संख्या में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

चिकित्सकाें का कहना है कि वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को मास्क आदि से मुंह ढककर कर रखना चाहिए। ताकि, अन्य लोग बुखार की चपेट में न आ सकें। चिकित्सकों का कहना है कि 15 दिन पहले जहां बुखार के मरीजों की संख्या 50-60 होती थी, अब मौसम में हो रहे परिवर्तन के चलते 180 से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल फिजिशियन से संबंधित ओपीडी 300 के पार पहुंच चुकी है। इनमें 60 प्रतिशत लोग खांसी, वायरल बुखार, जुकाम, उल्टी-दस्त के होते हैं।
ओपीडी कक्ष के सामने मरीजों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मरीज के साथ आए तीमारदारों ने बताया कि यहां नंबर आने में ही एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। हालात ऐसे बने हैं कि हर घर में एक मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी की कुल संख्या हुई 1,300 पार
जिले के सरकारी अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अस्पताल में मुख्य चिकित्सकों की कमी होने के बाद भी हर रोज 1,300 ओपीडी हो रही है। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, ऑर्थो, खांसी, नेत्र, खांसी व जुकाम के होते हैं।
ये बरतें सावधानियां
वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि परिवार में जब भी किसी सदस्य को बुखार की शिकायत मिले, उसे तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर दवा लेनी चाहिए। इसके अलावा पीड़ित मरीज को मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाना चाहिए। वहीं, मरीज को अलग कमरे ही रहना बेहतर होगा ताकि इस वायरल की चपेट में परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं आ सके।

वायरल बुखार लगातार पांव पसार रहा है। लोगों को इससे बचने के लिए मौसम के अनुसार ही खानपान करना चाहिए। जंक फूड से बचना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। समय रहते चिकित्सक से परामर्श लेते रहना चाहिए। -सुधीर राणा, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, चरखी दादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें