लंबे समय से थी क्लर्काें की कमी, वैकल्पिक व्यवस्था से काम चला रहे थे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी रोडवेज डिपो में 18 क्लर्काें की तैनाती हुई है। इससे अब क्लर्काें की कमी दूर हो गई है। अब विभागीय दस्तावेज लंबित नहीं रहेंगे जबकि आमजन से जुड़ीं सेवाएं भी प्रभावित नहीं होंगी।
दादरी रोडवेज डिपो में लंबे समय से क्लर्काें की कमी बनी हुई थी। अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे काम चलाना पड़ रहा था। वहीं, इसके बाद भी सेवाएं व कामकाज प्रभावित हो रहा था। अब क्लर्काें की तैनाती का इंतजार खत्म हुआ है। हाल ही में डिपो में तैनात किए गए 18 में से 7 क्लर्काें ने ज्वाइन कर लिया है जबकि 11 जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो क्लर्काें की कमी दूर होने से अब विभागीय कार्याें और रिकॉर्ड संबंधी कार्य में दिक्कतें नहीं आएंगी।
वर्सन:
डिपो में 18 क्लर्काें की तैनाती हो गई है। 7 ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। बाकी 11 क्लर्क भी जल्द ज्वाइन कर लेंगे। इसके बाद डिपो में क्लर्काें की कमी नहीं रहेगी।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो
फोटो 21
चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर। संवाद