फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 177 सीटें खाली

Tue, 03 Sep 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार मेरिट सूची जारी होने के साथ दो बार हो चुकी ओपन काउंसिलिंग, युवतियों का रुझान रहा कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले की तीन राजकीय आईटीआई में 744 सीटों पर केवल 567 दाखिले हो पाए हैं जबकि 177 सीटें खाली रही हैं। सबसे अधिक दाखिले बलाली आईटीआई में हुए हैं जबकि सबसे कम दादरी की महिला आईटीआई में हुए हैं।
कादमा आईटीआई प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि संस्थान में दस ट्रेड हैं। इनमें 220 सीटें हैं। अब तक संस्थान की 188 सीटों पर दाखिले हुए हैं जबकि 38 सीटें खाली हैं। संस्थान के पांच ट्रेड फुल हो चुके हैं जबकि पांच खाली हैं। अगर बात करें प्रतिशतता की तो 85.4 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। 14.6 फीसदी सीटें खाली रही हैं।
विज्ञापन

इसी तरह कलाली-बलाली राजकीय आईटीआई में 364 सीटें हैं। 15 ट्रेड हैं। प्रभारी सुरजीत बजाड़ ने बताया कि संस्थान की 336 सीटों पर दाखिले हुए हैं जबकि 28 सीटें खाली हैं। इसमें 12 ट्रेड फुल हो चुकी हैं। तीन ट्रेड में सीटें खाली हैं। इसमें प्रतिशतता देखी जाए तो 92.3 प्रतिशत दाखिले हुए जबकि सात फीसदी सीटें खाली रही हैं।
विज्ञापन

इसी तरह, महिला आईटीआई में दाखिला स्थिति सबसे कमजोर रही है। संस्थान प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान में छह ट्रेड हैं। 160 सीटें हैं। संस्थान की 111 सीटें खाली रही हैं जबकि 49 पर ही दाखिले हो पाए। संस्थान की 69 फीसदी सीटें खाली रही हैं जबकि 31 पर ही दाखिले हुए हैं।

किस आईटीआई में कितनी सीटें हैं खाली



1- कलाली- बलाली आईटीआई


ट्रेड का नाम - कुल सीटें - रिक्त सीटें
कोपा ( एससीवीटी) - 24- 0
कोपा - 24 - 0

ड्रेस मेकिंग - 40 - 28

इलेक्ट्रिशियन ( एससीवीटी) - 20 -0

इलेक्ट्रिशियन - 20 - 0

फिटर - 20 - 0

टर्नर - 20 - 0

वेल्डर - 40- 0

प्लंबर ( एससीवीटी) - 20- 7

प्लंबर - 20- 0

वायरमैन ( एससीवीटी)- 20- 0

पेंटर सामान्य - 20- 3

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 0

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24- 0

सोलर टेक्नीशियन - 20 - 0




2-दादरी महिला आईटीआई



ट्रेड का नाम - कुल सीटें - रिक्त सीटें

कोपा - 48 - 28

ब्यूटी पार्लर - 48 - 32

डीएमसी - 24 - 14

कटाई सिलाई कोर्स - 20 - 16

हाथ व मशीन की कढ़ाई कोर्स - 20 - 20




3- कादमा आईटीआई



ट्रेड का नाम - कुल सीटें - रिक्त सीटें

कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 0

कोपा - 24 - 0

सेविंग टेक्नोलॉजी - 20 - 20

इलेक्ट्रीशियन ( एससीवीटी) - 20 - 0

फिटर - 20 - 2

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 7

वेल्डर - 40 - 3

फायर टेक्नोलॉजी( एससीवीटी)- 20 - 0

सोलर टेक्नीशियन - 20 - 0

स्टेनोग्राफी इन हिंदी - 24 - 3

फोटो- 18
कलाली-बलाली आईटीआई, जहां 92 फीसदी दाखिले हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें