फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूजी कक्षाओं की दूसरी मेरिट सूची में 175 सीटें हुईं आवंटित

Sat, 13 Jul 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेज 4 की प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन

जिले के आठ महाविद्यालयों में शुक्रवार को जारी की गई दूसरी मेरिट सूची
पीजी कक्षा में पहले दिन नहीं आया एक भी आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा/ झोझूकलां/बौंदकलां। जिले के आठ महाविद्यालयों में यूजी की दूसरी मेरिट सूची में कुल 175 सीटें आवंटित हुई हैं। वहीं, पीजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर पहले दिन एक भी आवेदन नहीं आया। दूसरी मेरिट सूची में जनता महाविद्यालय में सर्वाधिक सीटें आवंटित हुईं। वहीं, आठ महाविद्यालयों में से दो में ही बीकॉम की एक-एक सीट आवंटित हुई जबकि छह अन्य महाविद्यालयों में एक भी सीट आवंटित नहीं हुई।
जनता पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि संस्थान में दूसरी सूची में केवल 51 सीटें ही आवंटित हुई हैं। इसमें बीए की 41, बीएससी मेडिकल की दो और नॉन मेडिकल की चार सीटें आवंटित हुई हैं। दूसरी ओर बीकॉम, बीएससी एक्चुरियल साइंस, बीएससी कंप्यूटर साइंस व एमएलटी में केवल एक-एक सीट ही आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन

शहर के एपीजे महिला कॉलेज में केवल बीए संकाय की सीटें आवंटित हुई हैं। संस्थान अधीक्षक सज्जन गुप्ता ने बताया कि बीए की मात्र नौ सीटें ही सूची में शामिल की गई हैं। जबकि दो संकाय में आवंटित सीटों की संख्या शून्य रही। भैरवी स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में बीए की 17 और बीकॉम की तीन सीटें आवंटित हुईं। यी जानकारी संस्थान के दाखिला इंचार्ज डॉ. रणधीर सिंह ने दी।बौंदकलां राजकीय कॉलेज में भी बीए की ही केवल 19 सीटें आवंटित हो पाई हैं।

मांढी हरिया कॉलेज में 32 तो बाढड़ा में 24 सीटें आवंटित
अगर बात करें बाढड़ा क्षेत्र के कॉलेजों की तो इसमें मांढी हरिया राजकीय कॉलेज के दाखिला इंचार्ज डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि बीए कोर्स की 32 सीटें आवंटित हुई हैं। इसी प्रकार बाढड़ा महिला कॉलेज इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि संस्थान में 24 सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें बीए की 23 और बीएससी नॉन मेडिकल की एक सीट शामिल है।
झोझूकलां और कादमा कॉलेज में 20 सीटें आवंटित
कादमा कॉलेज में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही है। प्राचार्य नितेश सैनी ने बताया कि अभी तक संस्थान में बीए संकाय के लिए 16 आवेदकों का चयन किया गया है। झोझूकलां कॉलेज में बीए में मात्र चार सीटें आवंटित हुई। वहीं, इस सूची के आवेदक 15 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद पहली और दूसरी सूची के वंचित आवेदकों को 17 जुलाई को लेट फीस के साथ दाखिला लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीजी कक्षा में भी शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 12 जुलाई से स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन के लिए शुक्रवार को पोर्टल दोपहर बाद शुरू किया गया। लेकिन जानकारी के अभाव या अन्य किसी कारण चलते युवा दाखिले के लिए नहीं आए। पीजी संस्थानों में भी आवेदन को लेकर बात की गई, लेकिन शाम पांच बजे तक प्रक्रिया के पहले दिन एक भी आवेदन नहीं आया।

फोटो -08

महिला महाविद्यालय झोझूकलां, जहां सबसे कम सीटें आवंटित हुईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें