फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेत में करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

Sun, 23 Jun 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारहवीं पास करने के बाद वायुसेना व नैवी में जाने की तैयारी कर रहा था समीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव मैहड़ा निवासी 17 वर्षीय समीर की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके चाचा के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
17 वर्षीय समीर तीन बहन-भाइयों में मंझला था। समीर के पिता खेती करते हैं। शुक्रवार रात वह अपने पिता के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। खेत में समीर पानी की मोटर चालू करने चला गया। इसी दाैरान समीर को करंट लग गया। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर झोझूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की और फिर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सैनिक बनने का सपना नहीं हुआ पूरा, परिजन सदमे में
पुलिस ने मामले में मृतक के चाचा राकेश के बयान दर्ज किए। मृतक समीर ने इसी साल 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और अब वह वायुसेना व नैवी में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। समीर की मौत से परिजनों को काफी सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें