फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कंपनियों में फंसी रकम वापस पाने के लिए गठित की 17 सदस्यीय कमेटी

Wed, 01 Mar 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कंपनियों में निवेश की गई रकम वापस न मिलने से परेशान निवेशकर्ताओं ने बुधवार को रोज गार्डन में बैठक की। इस दौरान आगामी कार्रवाई के लिए 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

भूपेंद्र कौशिक को कमेटी का प्रधान, सुमन को उपप्रधान, कृष्ण सैनी को महासचिव, कमलेश को उप महासचिव, संजीव जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओमपति, अनीता, भतेरी, नवीता, रणधीर सिंह, योगेश मिश्रा, धर्मपाल खत्री, सुनील कुमार अचीना, गोपाल, एसएन गोयल, अनूप कुमार, रमेश कुमार को शामिल किया गया। कार्यकारिणी ने सभी को विश्वास दिलाया कि इस मामले में चाहे जितनी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े, वो पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान सभी ने निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 13 मार्च को दादरी आगमन पर उनके समक्ष यह मांग रखी जाएगी।
इस अवसर पर शारदा, मामचंद, संजय, नरेश, सुरजीत सिंह, जगवंती, विजय कुमार, योगेश कुमार मिश्रा, महावीर, बलबीर सिंह, मूर्ति देवी, अनिल, निशा, उषा वर्मा, मुकेश, कीर्ति, राजू, सरिता, शोभा, उषा, सविता, राजेश, राजकुमारी, आशा, सुमित्रा, नरेंद्र, रूपेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें