फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन पर प्रतिबंध के 16 दिन पूरे, अब तक महज 17 ही चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार ने एक जुलाई से भले ही एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के 19 आइटम पर प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन दादरी शहर में अब भी ये आइटम धड़ल्ले से प्रयोग हो रहे हैं। सरकार के पूर्णतया प्रतिबंध लगाने और कार्रवाई के आदेश जारी करने के बाद भी नगर परिषद टीमें सक्रिय नहीं हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 16 दिन में पॉलिथीन प्रयोग के महज 17 ही चालान किए गए है। सूत्रों के अनुसार केवल दो दिन ही नप टीम फिल्ड में उतरी है।
विज्ञापन

दादरी शहर की अगर बात करें तो करीब साढ़े 550 रेहड़ियां हैं। इन रेहड़ियों पर प्रतिदिन 25 हजार से अधिक लोग खरीददारी करते हैं। ज्यादातर रेहड़ीधारक सामान के लिए पॉलीथिन प्रयोग करते हैं। हालांकि पहले के मुकाबले अब वो थोड़ा चौकसी से पॉलिथीन प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, शहर में करीब दो हजार दुकानें हैं और दुकानदार भी चोरी-छिपे ग्राहक को पॉलिथीन में सामान देने से बाज नहीं आ रहे।
गत दिनों ही डीसी श्यामलाल पूनिया ने एकल उपयोग के प्लास्टिक आइटम पर बैन लगाने के लिए अधिकारियों की बैठक ली थी। उसमें उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी पॉलिथीन में सामान ले जाता है तो उसकी फोटो खींचकर प्रशासन को मुहैया करवाए। उक्त कर्मचारी का आमजन की बजाय दोगुनी राशि का चालान किया जाएगा। इस आदेश के बाद नप टीमों ने न तो आमजन पर कार्रवाई की है और न ही कर्मचारी पर।
विज्ञापन

-----------
- सरकार ने इस सामान पर लगाया है प्रतिबंध -
- 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर
- निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट
- मिठाई के डिब्बों को पैक करने वाली प्लास्टिक फिल्म
- कप, प्लेटें, गिलास, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, कटलरी
- सजावट में प्रयोग होने वाली थर्माकॉल की सामग्री
- आइस्क्रीम की प्लास्टिक डंडी
- प्लास्टिक स्टिक युक्त ईयर बर्ड
- प्लास्टिक उपयोग करने पर 11 हजार लगाया जुर्माना
सरकार के पॉलिथीन पर बैन लगाने के बाद से लेकर 16 जुलाई तक नगर परिषद की दो टीमों ने 17 चालान किए हैं। इसके तहत 11 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है जबकि टीम 2.200 किलोग्राम पॉलिथीन भी जब्त की है। हालांकि पिछले तीन दिनों से टीम ने एक भी चालान नहीं किया है।
विज्ञापन

वर्जन::
मैं पहले भी इस संबंध में आदेश दे चुका हूं। सोमवार को दोबारा से इसकी अपडेट लूंगा और इसके तुरंत बाद टीमों को कार्रवाई के लिए फिल्ड मे भेजा जाएगा।
- अनिल यादव, एसडीएम, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें