फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कृषि विभाग की टीम ने बीज केंद्रों से लिए 15 नमूने

Sun, 10 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा बीज केंद्र से सैंपल लेते हुए कृषि अधिकारियों की टीम। संवाद
विज्ञापन
सरकारी बीज केंद्रों का किया निरीक्षण, जोरों पर चल रहा बीज खरीद का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कृषि विभाग की टीम ने सरकारी बीज बिक्री केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। टीम ने बीज गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान गेहूं की विभिन्न किस्मों के नमूने भी लिए गए। सरकारी बीज बिक्री केंद्रों से गेहूं के 15 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम में वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान श्योराण, डॉ. प्रीतम निरीक्षक, भगवान सिंह, मोहन शामिल रहे। गेहूं के बीज की सबसे ज्यादा बिक्री बाढड़ा केंद्र में ही होनी है। अकेले बाढड़ा केंद्रों से इस सीजन में 4300 क्विंटल बीज की बिक्री हो चुकी है। दादरी में 1190 और बौंदकलां केंद्र के माध्यम से 1192 क्विंटल बीज बिक चुका है। गेहूं की बिजाई पूर्ण होने तक बिक्री जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

फोटो 26
बाढड़ा बीज केंद्र से नमूने लेती कृषि अधिकारियों की टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें