फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली निगम के शिविर में पहुंचे 15 फरियादी, 10 की शिकायतों का हुआ समाधान

Tue, 10 Jun 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को लगाया गया समाधान शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बिजली निगम की ओर से शहर के जिला कार्यालय में समाधान शिविर लगाया गया। इसमें मंगलवार को 15 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 10 का मौके पर ही समाधान किया गया। जबकि 5 लोगों को समाधान का आश्वासन दिया गया।
बिजली निगम की ओर से प्रति मंगलवार को समाधान शिविर लगाया जाता है। इसमें फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जाता है। मंगलवार को बिजली निगम के एसई विनोद पूनिया व एक्सईएन अविनाश कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें बिजली बिल और गलियाें व घरों के सामने लटकते बिजली तारों की रही। इनमें से निगम अधिकारियों ने 10 शिकायतों का कर्मचारियों को निर्देश देकर मौके पर समाधान करा दिया जबकि शेष 5 के लिए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीण या नागरिक किसी प्रकार की बिजली समस्या से जूझ रहे हैं तो हर मंगलवार को बिजली कार्यालय में जाकर अपनी बात रख सकते हैं और समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें