फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अंतिम दिन 147 लोगों ने गृहकर के रूप में जमा करवाए 4.64 लाख

Mon, 01 Apr 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गृह कर भरने पर सरकार की ओर से दी गई 15 प्रतिशत की छूट का अंतिम दिन 147 लोगों ने लाभ उठाया। लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में 4.64 लाख रुपये का बकाया गृह कर जमा करवाया। वित्त वर्ष 2023-24 में नगर परिषद को लक्ष्य से 56 प्रतिशत अधिक गृह कर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2023-24 के आंकड़े देखें तो 6608 लोगों ने गृह कर भरा। इन लोगों ने 2 करोड़ 39 लाख 4 हजार 853 रुपये नगर परिषद के खजाने में कर के रूप में जमा करवाए। अंतिम दिन रविवार होने के बावजूद गृह कर जमा करवाने लोगों की भीड़ रही। नगर परिषद कार्यालय में गृह कर भरने के लिए तीन काउंटर की व्यवस्था की गई।
रविवार को 115 लोगों ने जहां कार्यालय पहुंचकर 3 लाख 23 हजार 494 रुपये नकद जमा करवाए तो वहीं 32 लोगों ने ऑनलाइन सेवा का लाभ उठाते हुए 1 लाख 41 हजार 436 रुपये जमा करवाए। इस दौरान एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपना गृह कर वर्ष 2012-13 में 3355 रुपये जमा करवा दिए थे। अब वह लाभ लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंंचा तो उनको वर्ष 2010-2011 से अब तक गृह कर भरने को कहा गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान नगर परिषद की ओर से गृह कर की काटी गई रसीद भी दिखाई गई, लेकिन कर्मचारी ने कहा कि गृह कर भरना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


जानिये..पूरे वित्त वर्ष में किस माध्यम से कितनी जमा हुई गृह कर राशि
माध्यम - लोगों की संख्या - कुल राशि
नकद - 3501 - 8841300
ऑनलाइन - 3078 - 11864687
चेक - 12 - 2132590
ड्राफ्ट - 04 - 88174
एनईएफटी/आरटीजीएस - 13 - 978102


लोग बोले- योजना का लाभ उठाकर जमा करवाया गृह कर

- गृह कर छूट योजना का लाभ उठाते हुए 2 हजार रुपये बचाए। रविवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर बकाया कर भर दिया। अंतिम दिन कार्यालय में भीड़ रही और इसके चलते थोड़ा समय लगा। - पूर्णचंद, शहरवासी

- वर्ष 2013 में बकाया सारा गृह कर जमा करवाया था। रसीद भी मेरे पास है, लेकिन नगर परिषद कर्मचारी रसीद को न मानते हुए वर्ष 2010 से अब तक गृह कर भरने की बात कह रहा है। -अत्तर सिंह, शहरवासी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें