फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय कुश्ती के लिए 14 पहलवानों का चयन

Wed, 28 Aug 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बहादुर सिंह अखाड़े में मौजूद विजेता पहलवान व कोच।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के काॅलेज रोड स्थित दादा रेढूनाथ व्यायामशाला बहादुर सिंह अखाड़ा में मंगलवार को खंडस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजित की गई। इसमें दादरी खंड के पहलवानों ने दमखम दिखाया। कोच यासिन खान ने बताया कि स्पर्धा में अंडर 11, 14, 17, 19 आयुवर्ग में स्कूली कुश्ती स्पर्धाएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुवर्ग अंडर-11 आयुवर्ग के 30 किलोग्राम भारवर्ग में अभय ने बाजी मारी। अंडर-14 आयुवर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में ख्वाहिश ने जीत हासिल की। 38 किलोग्राम भारवर्ग में रचित, 44 में तनुज, 57 किलोभार वर्ग में देव विजेता बना।
इसी तरह अंडर-17 आयुवर्ग के 48 किलो भारवर्ग में यमन, 51 किलोग्राम में साहिल, 71 किलोग्राम में नितिन, 55 किलोग्राम में सचिन, 65 किलोग्राम में नमन विजेता रहा। आयुवर्ग अंडर 19 के मुकाबलों में 92 किलो भारवर्ग में धर्मदेव, 110 किलोग्राम में कपिश, 63 किलोग्राम में प्रिंस व 60 किलोग्राम में राहुल ने कुश्ती अपने नाम की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब ये सभी पहलवान 28 अगस्त को गोठड़ा में आयोजित जिला स्तरीय स्पर्धा में अपना दांव लड़ाएंगे। कोच ने सभी विजेताओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और जीत की बधाई दी। इस दौरान डीपीई जयदीप, पीटीआई रतन, वजीर, प्रदीप सांगवान, कुलदीप, डाॅ. कृष्ण, कमल, ओमकार, अजय, जीता, अजीत, विजय मंदौली, सुंदर आदि मौजूद रहे।


दादरी के पहलवानों ने विश्व में जमाई धाक : प्रदीप

झोझूकलां। गांव बलाली में जिला स्तरीय महिला स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पर्धा का शुभारंभ प्रदीप दूधवा ने किया। प्रदीप ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए जीवन को खेलों से रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कोच ने कहा कि प्रदेश के पहलवानों ने विश्व में धाक जमाई है। दादरी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने दिखाया है कि वे संसार के हर कोने में देश का परचम लहराने में सक्षम हैं। चाहे ओलंपिक हो या वर्ल्ड चैंपियनिशप। इस मौके पर जयदीप, रतन पीटीआई, धर्मेंद्र, यासीन खान, नवदीप, मनीष शर्मा, कुलदीप, विशाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें