संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 30 युवाओं ने भाग लिया जबकि 14 को रोजगार मिला। मेले में मुसासी प्राइवेट लिमिटेड बावल से प्रतिनिधि साक्षात्कार लेने पहुंचे। जयपाल रावत व सोमबीर ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार व दस्तावेज प्रक्रिया के बाद 14 युवाओं को चयनित किया गया। संस्थान प्रभारी श्रीनिवास ने कंपनी प्रतिनिधियों का आभार जताया और चयनित युवाओं को बधाई दी। इस दौरान वर्ग अनुदेशक डॉ. कृष्ण कुमार, रोजगार अधिकारी समीर, अरुण कुमार आदि का सहयोग रहा।
फोटो - 26
रावलधी आईटीआई में मौजूद चयनित युवा व संस्थान सदस्य। स्रोत : संस्थान