फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लोड का आकलन सही न होने से जिले में 125 ट्रांसफार्मर हुए खराब

Thu, 06 Jun 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। बिजली निगम को लोड का धरातल पर सही आकलन नहीं होने से ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। निगम के रिकाॅर्ड में उपभोक्ता ने कम लोड दर्ज करवा रखा है, जबकि धरातल पर लोड अधिक है। इसके चलते इस सीजन में अब तक 125 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाने पड़ रहे हैं। इस सीजन में जिले में 70 से अधिक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
शहर में करीब 22 हजार उपभोक्ता हैं। इस समय करीब 2200 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। गर्मी के सीजन में अधिकतर ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। यही वजह है कि इनमें बार-बार खराबी आ रही है। निगम जब भी किसी क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाता है, तो रिकाॅर्ड में दर्ज लोड के आधार पर ही लगाता है, जबकि उपभोक्ता के घर में लोड अधिक होता है। इससे निगम को घाटा झेलना पड़ रहा है। निगम लोड के अनुरूप ही बिल में बिजली की दर तय करता है और इसके अनुरूप बिल जमा करवाता है।
विज्ञापन


गर्मी के सीजन में शहर में करीब 500 से अधिक उपभोक्ताओं ने नए एसी एवं कूलर आदि लगवाए हैं जबकि ये सभी निगम के रिकाॅर्ड में दर्ज नहीं हो पाए हैं। ऐसे में निगम को वास्तविक लोड का पता नहीं चल पा रहा है। हर साल आटा चक्की व विद्युत मोटरों की संख्या भी बढ़ रही है। हाल ही में निगम को शहर में 12 नये ट्रांसफार्मर लगाने पड़े हैं।


प्रतिष्ठानों पर जाकर टीमें जांचती हैं लोड
निगम की ओर से समय- समय पर बिजली चोरी रोकने के लिए छापा मार कार्रवाई की जाती है। इस दौरान घर के लोड की भी जांच की जाती है और रिकाॅर्ड से ज्यादा लोड मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। निगम अधिकारियों का कहना है कि चेकिंग अभियान को अब तेज किया जाएगा और इसकी शुरुआत जल्द कर दी जाएगी।



ऐसे बढ़वा सकते हैं बिजली लोड
बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी उपभोक्ता का लोड ज्यादा है, जबकि स्वीकृत लोड कम है तो उसे आवेदन करना होगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क निगम कार्यालय में जमा करवाना होगा। धरातल पर किसी का लोड ज्यादा मिला तो फिर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन





निगम की ओर से समय-समय पर लोड की जांच भी की जाती है। रिकाॅर्ड से ज्यादा लोड मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे जब भी घर में नया बिजली उपकरण लगवाए तो निगम के रिकार्ड में उसका लोड अवश्य दर्ज करवाएं ताकि शहर के लोड का पता चलता रहे। - महेश कुमार, जेई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें