फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेल नर्सरी के विभाग के पास पहुंचे 123 आवेदन

Tue, 25 Mar 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
किसान मॉडल स्कूल जहां खेल विभाग कार्यालय संचालित है।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला खेल विभाग के पास नर्सरी लेने के लिए अब तक 123 आवेदन पहुंचे हैं। अब विभाग की ओर से नियम एवं शर्ताें पर खरे उतरने वाले संचालकों को नर्सरी आवंटित की जाएंगी। इसके लिए 31 मार्च अंतिम तिथि है। तब तक नर्सरी लेने के लिए पात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा खेल विभाग की ओर से नर्सरी लेने के लिए इच्छुक पात्रों से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 15 मार्च अंतिम तिथि थी, लेकिन, बाद में विभाग की ओर से इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया। अब तिथि पूरी होने में मात्र सात दिन शेष हैं।
फिलहाल, विभाग के पास 100 निजी और राजकीय शिक्षण संस्थानों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, हॉकी आदि खेलों के लिए आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

साथ ही 23 प्रशिक्षकों ने भी नर्सरी लेने के लिए आवेदन किया है। अब पुरानी नर्सरी का डाटा विभाग की ओर से रिन्यू किया जाएगा। इसके साथ ही नई नर्सरी केवल उन्हीं को दी जाएंगी, जो विभाग की नियम और शर्तों पर खरे उतरेंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता के पास खेल के अनुसार मैदान होना चाहिए। इसमें जिला व राज्यस्तरीय स्पर्धाएं करवाई जा सकें। इसके साथ ही कोच भी खेल प्रशिक्षण योग्यता के साथ राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी होना चाहिए।
विज्ञापन


एक अप्रैल से नर्सरी संचालन कर सकेंगे कोच
विभाग की ओर से नर्सरी आवंटन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद कोच अपनी नर्सरी में खिलाड़ियों के ट्रायल करवाकर दाखिले कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें