फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस में तैनात सिपाही समेत 12 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को एसपी ऑफिस की शिकायत शाखा में तैनात सिपाही समेत 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में छह शहर और छह गांवों के रहने वाले हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने 12 नए मामले मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नए केस सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 315 हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को घसोला गांव निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, 17 साल के किशोर, नौ साल की किशोरी और 42 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सांवड़ निवासी 17 वर्षीय किशोर भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिला है। बहुझोलरी निवासी 32 वर्षीय महिला ने भी दादरी में सैंपल दिया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 17 वर्षीय किशोर, 28 वर्षीय युवक, मेजबान चौक के समीप रहने वाले 28 वर्षीय युवक, एसपी ऑफिस में तैनात 32 वर्षीय सिपाही और आश्रम रोड निवासी 28 वर्षी युवक व 61 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।
763 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित
शुक्रवार शाम जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट के लिए 14863 सैंपल लिए हैं जिनमें से 13785 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 763 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में 2249 लोग होम क्वारंटीन हैं। आइसोलेशन वार्ड में 21 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को एसपी ऑफिस न पहुंचें फरियादी
एसपी ऑफिस शिकायत शाखा में तैनात सिपाही संक्रमित मिलने के बाद पुलिस विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि इस बार दो दिन शनिवार और रविवार को लोग एसपी ऑफिस में फरियाद लेकर न पहुंचें। कोई भी शिकायत या समस्या है तो दो दिन बाद आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें