फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फायर करने के मामले में 11वां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद कलां। जिला पुलिस टीम ने मई 2024 में गांव रानीला में प्लॉट के रास्ते को लेकर हुए आपसी विवाद में योजनाबद्ध तरीके से मकान पर पत्थर मारने और फायर करने के मामले में 11वें आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 19 मई 2024 को पुलिस कंट्रोल रूम से थाना बौंद कलां में गांव रानीला में फायर होने की सूचना मिली थी। जिस पर एएसआई राजकपूर और उनकी टीम मौके पर पहुंची। वहां टीम को सूचना देने वाला गांव रानीला निवासी आशीष मिला। उसने पुलिस को शिकायत दी कि प्लॉट के रास्ते को लेकर उनका व उसके चाचा अजीत का आपस में विवाद चल रहा है। रात को करीब साढ़े 12 बजे उसके चाचा सुरेश के मकान पर उसके चाचा अजीत, उसका बेटा कपिल, जयवीर व 10-12 लोगों ने पत्थर फेंके। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर गया तो कपिल व अजीत ने उसके साथ मारपीट की। उन व्यक्तियों में से दो ने करीब 5-6 हवाई फायर किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस मामले में अभी तक अजीत, जयबीर, कपिल, योगेश, मनीष, पुलकित शर्मा, दीपक, हरदीप, संजीव व आकाश को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अब इस मामले में अचीना पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई हरेंद्र ने मंगलवार को गांव रानीला निवासी आरोपी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें