फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विशेष चेकिंग अभियान में 112 वाहनों की तलाशी

Mon, 12 Oct 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान 10 और 11 अक्तूबर की रात दादरी-झज्जर मार्ग पर इमलोटा चेकपोस्ट पर हुआ। डीएसपी कप्तान सिंह और इंस्पेक्टर यशदीप सिंह के नेतृत्व में 16 पुलिसकर्मियों की टीम ने नाकाबंदी की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान हाईवे से गुजरने वाले 112 वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज, डिकी और उनमें रखे सामान की जांच की। सड़क पर घूमते मिले चार संदिग्ध व्यक्तियों को भी रोका गया। पुलिस ने उनके बारे में जानकारी जुटाई और रिकॉर्ड के आधार पर जांच की। कप्तान सिंह ने जवानों को जांच में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की आवाजाही पर रोक लगाना है।
यात्रियों से सहयोग की अपील
पुलिस ने वाहन चालकों और यात्रियों से सफर के दौरान पहचान पत्र साथ रखने को कहा। वाहन की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ रखने की अपील की गई। नाकों पर जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना डायल-112 पर देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें