फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस ने 22 दिन में बरामद किए 11 अवैध हथियार और 18 कारतूस

Sat, 13 Apr 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एसपी पूजा वशिष्ठ।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस सतर्क है। बीते 22 दिनों में अवैध शराब बिक्री के 12 और अवैध हथियार रखने पर आठ मामले दर्ज किए गए हैं। अवैध बिक्री करने वालों से देसी शराब की 254 बोतलें बरामद हुईं हैं जबकि 11 अवैध पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद किए गए हैं। अवैध हथियार के आठ मामलों में से एक में आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

देशभर में लोकसभा चुनावों की घोषणा 20 मार्च को हुई थी। तभी आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू की गई थी। एमसीसी के मद्देनजर जिले में डीसी, एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए अवैध शराब रखने, बेचने वालों पर कड़ी नजर रखने, सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। इसी अनुसार पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न जगहों से कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार उनके पास से सामान बरामद किया है।
हाल ही में जिला पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर दस जगह शराब की अवैध बिक्री का खुलासा कर आरोपियों को दबोचा था। उनसे देसी शराब की 192 बोतलें बरामद हुईं। इससे पहले पुलिस टीम ने 28 मार्च को गांव लाड के कच्चे रास्ते से एक कार चालक को 48 बोतल अवैध शराब के साथ दबोचा था। अप्रैल में अवैध शराब बिक्री का एक मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने पुलिस ने शहर निवासी एक व्यक्ति को 14 देसी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इन 22 दिनों में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आठ मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 11 पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद किए हैं। अवैध हथियार रखने पर बाढड़ा थाने में चार, दादरी सदर थाने में तीन और दादरी शहर में एक मामला दर्ज हुआ है।

कब-कहां से बरामद किया गया असलहा
- 26 मार्च को शहर से तीन कारतूस और दो पिस्तौल बरामद।
- 28 मार्च को बिरहीकलां से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद।
- 29 मार्च को गोपालवास से दो पिस्तौल बरामद।
- 31 मार्च को सदर थाना क्षेत्र से तीन पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद
- 02 अप्रैल को बेरला से पिस्तौल और कारतूस बरामद।
- 04 अप्रैल को डांडमा से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद।

पुलिस टीमें पूर्णतया सतर्क हैं। मादक पदार्थ तस्करों समेत शराब की अवैध बिक्री करने वालों और अवैध हथियार रखने वालों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। जिलेवासियों से अपील है कि वह पुलिस का सहयोग कर गैरकानूनी काम करने वालों की सूचना दें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें