स्कूल ने 78 विद्यार्थियों के खातों में डाली राशि, नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का अगले साल जारी होगा टीए
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के दो खंडों के 78 विद्यार्थियों के टीए के लिए शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से 10.45 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। यह टीए राशि केवल दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का जारी किया गया है। अब अगले साल नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का टीए जारी किया जाएगा।
बुनियाद के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को डीएसई की ओर से विशेष सुविधा प्रदान की जाती है। इसमें विद्यार्थियों को प्रति किलोमीटर चार रुपये, पाठ्यसामग्री के लिए 1500 रुपये और ड्रेस के लिए 3 हजार रुपये की राशि दी जाती है। अब कक्षा दसवीं के सभी विद्यार्थियों की राशि खाते में आ चुकी है।
बुनियाद दादरी खंड प्रभारी पूजा श्योराण ने बताया कि खंड में 56 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से दसवीं कक्षा में 31 और नौवीं में 25 विद्यार्थी हैं। विभाग की ओर से दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए 6 लाख रुपये राशि जारी की गई है। स्कूल की ओर भी सभी विद्यार्थियों के खातों में उनकी राशि तय भेजी जा चुकी है। वहीं, बाढड़ा खंड में 22 विद्यार्थी बुनियाद की कक्षाएं ले रहे हैं।
प्राचार्य योगेश सांगवान ने बताया कि दसवीं कक्षा में 14 जबकि नौवीं में 8 विद्यार्थी हैं। इसमें दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 4.45 लाख रुपये विभाग की ओर से स्कूल के खाते में डाले गए हैं। स्कूल ने अब तक विद्यार्थियों के खाते में 4.31 लाख रुपये डाल दिए हैं। बाकी राशि न निकलने के कारण वह कुछ दिन में विद्यार्थियों के खाते में डाल दी जाएगी। इसमें नौवींं कक्षा के विद्यार्थियों की राशि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
- मई से शुरू हुई थी कक्षा
कक्षा दसवीं की कक्षाएं मई से शुरू हुई थीं। इसके बजट का प्रस्ताव भी शुरुआत में भेजा गया था। अब इनकी राशि मंजूर होकर पहुंची है। नौंवी की कक्षाएं जुलाई में शुरू होने के कारण प्रस्ताव देर से भेजा गया। जनवरी 2025 तक इसकी राशि आने की उम्मीद है।
वर्सन:
जिले के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की राशि आ चुकी है। राशि उनके खातों में भी ट्रांसफार्मर कर दी गई गई है। नौंवी का प्रस्ताव अभी भेजा हुआ है। इसकी राशि जनवरी तक माह में आएगी।
-अरविंद कुमार, बुनियाद क्षेत्रीय प्रभारी
फोटो-01
दादरी बुनियाद केंद्र में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद