फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 102 ऑक्सीजन बेड खाली, 250 की और व्यवस्था करेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को और बेहतर करने में जुटा है। रविवार को डीसी राजेश जोगपाल ने सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार समेत अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न जगहों का दौरा किया। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को जिले में 250 और बेड की व्यवस्था करने के आदेश दिए। ये सभी बेड ऑक्सीजन सुविधा से लैस होंगे।
विज्ञापन

जिले में विभाग की ओर से 250 बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें से 150 ऑक्सीजन से युक्त बेड हैं। फिलहाल जिले में 102 ऑक्सीजन युक्त बेड खाली हैं। जिला प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारियों से जुटा है। इसके चलते डीसी ने रविवार को सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार के साथ पहले नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इसके बाद डीसी एमएलआर कोविड अस्पताल पहुंचे। यहां जायजा लेने के बाद डीसी गांव रानीला स्थित भगवान आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचे। नए बेड की व्यवस्था करने के लिए डीसी ने शहर के पुराने अस्पताल परिसर में बनाए गए शिशु मातृत्व स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की ओर से हर वह प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि आम नागरिकों को कोरोना से बचाया जा सके और कोई व्यक्ति बीमार हो गया है तो उसको पूरी चिकित्सा सेवा मिल सके। इसके लिए ऑक्सीजन व वेंटिलेटर का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में जनसेवाओं को अभी बंद कर दिया गया है।
यहां किया जाएगा बेड का प्रबंध
डीसी ने कहा कि गांव सांवड़, बाढड़ा और इमलोटा के स्वास्थ्य केंद्र व गांव रानीला के जैन मंदिर में 50-50 बेड का प्रबंध किया जाएगा। 50 बेड का प्रबंध दादरी में नए बनाए गए मेटरनिटी चाइल्ड अस्पताल के भवन में किया जाएगा। ये सभी बेड ऑक्सीजन आपूर्ति के साथ होंगे।
विज्ञापन

500 हो जाएगी बेड संख्या
प्रशासन ने निजी व सरकारी अस्पतालों में 250 बेड की व्यवस्था पहले से की हुई है, जबकि अब 250 और बेड का प्रबंध हो जाएगा। इस प्रकार कोविड संक्रमितों के लिए दादरी जिले में पांच सौ बेड का प्रबंध हो जाएगा। डीसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन को व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है।
कोरोना टेस्टिंग और ऑक्सीजन सप्लाई का लिया जायजा
डीसी ने सिविल सर्जन के साथ नागरिक अस्पताल, कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे एमएलआर कोविड अस्पताल में जाकर चिकित्सा सेवाओं, कोरोना टेस्टिंग व ऑक्सीजन की सप्लाई, दवाओं और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने बचाव का भी ध्यान रखें।
जैन मंदिर का एक खंड चिकित्सा सेवाओं के लिए होगा तैयार
रानीला जैन मंदिर का अवलोकन करते हुए जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ट्रस्ट के पदाधिकारी तिलक जैन व सुभाष जैन को निर्देश दिए कि मंदिर के एक खंड को चिकित्सा सेवा के लिए तैयार रखा जाए। तिलक जैन ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि इस जनसेवा के कार्य के लिए मंदिर प्रबंधन प्रशासन के साथ है।
250 बेड की व्यवस्था पहले से थी। इनमें से 150 ऑक्सीजन से युक्त बेड हैं। अब प्रशासन 250 बेड की ओर व्यवस्था करने जा रहे हैं। जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और जिले का कोटा हम प्रतिदिन मंगवा रहे हैं। व्यवस्थाओं को हम और बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

राजेश जोगपाल, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें