फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 30 दिन में बिजली निगम की टीमों ने पकड़े 100 कुंडीमार

Sun, 04 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बिजली निगम ने बीते अप्रैल माह में 100 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। इन पर 15 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। अब निगम गर्मी सीजन में चोरी रोकने के लिए और प्रयास करेगा। निगम बकायेदारों के खिलाफ भी सख्ती बरत रहा है। लाइन लॉस पर भी निगम की विशेष नजर है।
गर्मी के मौसम में बिजली की चोरी रोकने लिए निगम ने मुहिम तेज कर दी है। गर्मी के मौसम में उपभोक्ता एसी, कूलर आदि का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है। इससे लाइन पर लोड बढ़ जाता है। लाइन लॉस भी बढ़ने लगता है। इससे निगम को घाटा भी झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

निगम ने स्पेशल टीमें तैनात कर रखी हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहती हैं। शिकायत या शक के आधार पर मौके पर जाकर छापा मारा जाता है। मौके से चोरी का फोटो भी सुबूत के तौर पर लिया जा रहा है। बिल की अदायगी नहीं करने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाती है।
विज्ञापन

बीते 30 दिनों में निगम ने 100 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। इन पर 15 लाख रुपये जुर्माना गया है। निगम ने सभी डिविजन को बांट रखा है। डिविजन स्तर पर अलग-अलग टीमें छापा मार रही हैं। जिले में शहर के अलावा बाढड़ा, अटेला, सांजरवास, झोझूकलां आदि डिविजन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें