फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांचवें दिन पांच कॉलेजों में दाखिला के लिए आए 100 आवेदन

Sat, 08 Jun 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर का जनता महाविद्यालय। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के महाविद्यालयों में शुक्रवार को आवेदनों की संख्या कम रही। पांचवें दिन पांच कॉलेजों में केवल 100 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। हालांकि बौंदकलां महाविद्यालय में दूसरे दिन आवेदन संख्या में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली। अब तक आए आवेदनों की ओवरऑल स्थिति देखें तो बीए संकाय में सर्वाधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

जनता कॉलेज नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि अब तक महाविद्यालय में पांच संकाय में कुल 156 आवेदन आ चुके हैं। शुक्रवार को बीए में 31, बीकॉम में पांच, बीएससी नॉन मेडिकल में 15, बीएससी मेडिकल में चार और बीएससी एक्चुरियल साइंस में तीन पात्रों ने आवेदन किया है। वहीं राजकीय पीजी कॉलेज भैरवी से नोडल अधिकारी प्रोफेसर रणधीर सिंह के अनुसार तीन युवाओं ने बीकॉम में रुचि दिखाई। झोझूकलां महिला कॉलेज से क्लर्क दिनेश कुमार ने बताया कि केवल तीन छात्राओं ने बीए में दाखिले के लिए आवेदन किया है। इसी तरह एपीजे में कुल 31 आवेदन आए। इनमें 23 छात्राओं ने बीए कोर्स का चयन किया है। वहीं, 11 छात्राओं ने बीएससी नॉन मेडिकल और चार ने बीकॉम के लिए आवेदन किया है।
राजकीय कॉलेज बौंदकलां में 14 आवेदन पहुंचे। कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया के पांचवें दिन अब आवेदन रफ्तार बढ़ी है। प्राचार्य ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि कॉलेज में बीए और बीकॉम दो ही कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन केवल बीए में ही युवा अपनी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी आवेदनों की संख्या कम है। जिन विद्यार्थियों की अभी तक किसी कारण से 12वीं की मार्क सीट नहीं आई है, वे भी अभी दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं से 21 जून तक आवेदन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें