फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली निगम शहर में लगाएगा 10 नए ट्रांसफार्मर

Mon, 03 Mar 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04 रेलवे रोड स्थित मुख्य बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। संवाद
विज्ञापन

::::::
- गर्मी में बढ़ने वाले बिजली के लोड को देखते हुए पूरी की जा रही तैयारी, 31 मार्च से पहले पूरा होगा ट्रांसफार्मर लगाने का काम

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। बिजली निगम 31 मार्च से पहले शहर में 10 नए ट्रांसफार्मर और लगाएगा। गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने की वजह से कई बार ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। ऐसे में निगम नए ट्रांसफार्मर लगाकर लोड कम करेगा। इसके बाद शहर के बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए साइट चिह्नित की जा चुकी हैं।
हर साल गर्मी सीजन में शहर में करीब 500 से अधिक उपभोक्ता नए एसी एवं कूलर, आटा चक्की आदि लगवाते हैं, जबकि ये सभी निगम के रिकाॅर्ड में दर्ज नहीं हो पाते हैं। बिजली निगम को लोड का धरातल पर आकलन नहीं होने से आए दिन लोड की वजह से ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने लोड रिकाॅर्ड में नहीं बढ़वा रखा जबकि उनका लोड ज्यादा होता है। निगम की टीमें समय-समय पर प्रतिष्ठानों पर जाकर बिजली लोड की जांच भी करती हैं।
विज्ञापन


शहर में करीब 22 हजार उपभोक्ता हैं। शहर में इस समय करीब 2200 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। प्रत्येक वर्ष शहर में नए कनेक्शन जारी होते हैं। घरों में एसी, कूलर, वाशिंग मशीन एवं आटा चक्की की संख्या भी बढ़ रही है।
गर्मी के मौसम में अधिकतर ट्रांसफार्मर ओवरलोड चलते हैं। यही वजह है कि बार-बार ट्रांसफार्मरों में खराबी आ रही है। निगम जब भी किसी क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाता है तो रिकाॅर्ड में लोड का आकलन करने के बाद लगाता है। निगम केवल अपना रिकाॅर्ड देखकर ही नया ट्रांसफार्मर लगाता है जबकि उपभोक्ता के मकान में लोड अधिक होता है। इससे निगम को घाटा भी झेलना पड़ रहा है। निगम लोड के अनुरूप ही बिल में बिजली की दरें तय करता है।

- बिजली चोरी रोकने के लिए की मारा जा रहा छापा
निगम की ओर से समय-समय पर बिजली चोरी रोकने के लिए छापा मारने के दौरान घर के लोड की भी जांच की जाती है। रिकाॅर्ड से ज्यादा लोड मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। लगभग हर साल 500 से अधिक कुंडीमार पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन



वर्सन:
गर्मी के मौसम को देखते हुए निगम तैयारियों में जुटा है। 31 मार्च से पहले लोड के अनुरूप 10 नए ट्रांसफार्मर और लगाए जाएंगे। गर्मी में पर्याप्त मात्रा में बिजली दी जाएगी।

-महेश कुमार, जेई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें