फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 एमएम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, 4 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Mon, 01 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रविवार को बारिश के दौरान शहर के लोहारू रोड से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार दोपहर तक मौसम शुष्क एवं परिवर्तनशील बना रहा। सुबह धूप खिली रही तो दोपहर को बारिश हुई। इस दौरान 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया।
शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान चार व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस गिरा है। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत रही जबकि हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। बता दें कि रविवार सुबह से मौसम परिवर्तनशील बना रहा। दिन में धूप खिलने से उमस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद आसमान में काली घटा छाई और हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, अब रात के समय तापमान और भी अनुकूल बना रहता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि पांच सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने और बीच-बीच में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें