फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 2.92 लाख रुपये कीमत के 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद

Tue, 24 Nov 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मालिकों को मोबाइल सौंपते एसपी लोगेश कुमार पी।
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

पुलिस ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी लोगेश कुमार पी. ने करीब तीन लाख रुपये की कीमत के बरामद मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे।

एसपी ने बताया कि साइबर शाखा की टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण करते हुए मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर उन्हें ट्रेस करने में सफलता हासिल की। टीम ने 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए।
विज्ञापन


एसपी ने साइबर शाखा की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मोबाइल फोन में नागरिकों का व्यक्तिगत डाटा, बैंकिंग संबंधी जानकारी और जरूरी दस्तावेज होते हैं। ऐसे में गुमशुदा मोबाइल वापस लौटाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ मोबाइल बरामदगी में भी टीम सराहनीय कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने, साइबर हेल्पलाइन या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही मोबाइल का खरीद बिल और आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें, ताकि फोन को ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें