फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 बसे लगीं चुनाव ड्यूटी में, यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी

Sun, 29 Sep 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 मिनी बस के पायदान पर पैर रख कर सफर करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बसों में जगह नहीं मिलने से लोगों को पायदान पर खड़े होकर करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पहले से ही बसों की कमी से जूझ रहे रोडवेज डिपो की 10 बसें चुनावी ड्यूटी में लगाने के बाद यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बने हैं कि बसों में जगह नहीं मिलने से लोगों को पायदान पर खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
जिला परिवहन विभाग के पास पहले ही बसों की कमी बनी हुई है। ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से 10 बसें चुनाव संपन्न होने तक मांगी गई हैं। परिवहन विभाग की ओर से 10 बसें जिला प्रशासन को सौंपने के बाद परिसर में बसों की कमी हो गई है। ऐसे में यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जब कोई बस बूथ पर लगती है तो परेशान यात्री बस में सवार होने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इस दौरान कई बार बुजुर्ग यात्री गिरकर घायल हो जाते हैं। वहीं, अनेक लोग बस के गेट पर खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन से अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। ताकि, समय रहते किसी हादसे से बचा जा सके।
इन रूटों से हटाई गई हैं बसें
दोपहर 1:40 बजे रेवाड़ी के लिए जाने वाली बस को चुनाव तक बंद किया गया है। दोपहर तीन बजे अटेली जाने वाली बस को बंद किया गया है। इसके साथ ही लोहारू और भिवानी रूट के कुछ फेरे कम किए गए हैं। अन्य छोटे रूटों पर कुछ फेरों की संख्या बढ़ा कर बसों की पूर्ति की गई है।
विज्ञापन

वर्सन:
चुनाव संपन्न होने तक 10 बसें चुनाव कार्यों के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं। कुछ रूटों पर बसों का संचालन जारी रखा जाएगा। ताकि, यात्रियों को सफर करने में कोई परेशानी नहीं हो।
- संजय कुमार, सहायक निरीक्षक रोडवेज
फोटो: 29 मिनी बस के पायदान पर खड़े रखकर सफर करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें